comp 61 2 1720704752 A2fCk7

12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी होने वाली है। इस शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं। गुरुवार दोपहर को प्रियंका और निक को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। इस शादी में बंगाल की CM ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। गुरुवार दोपहर उन्हें भी प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। तीन दिनाें तक चलने वाली इस शादी के सभी फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। इस शादी में देश-विदेश से कई VVIP मेहमान शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो शादी में शामिल होने के लिए देश के हर राज्य के मुख्यमंत्री को न्योता भेजा गया है। ग्राफिक्स – विपुल शर्मा इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… अनंत-राधिका की शादी- रिटर्न गिफ्ट में करोड़ों की घड़ी:सुरक्षा में 10 NSG कमांडो तैनात; 60 डांसर्स के साथ परफॉर्म करेगा कपल देश और दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर… अनंत-राधिका की शादी में मेहमान खाएंगे काशी की स्पेशल चाट:क्षीरसागर की मिठाई, चौक का पान, रिसेप्शन में ‘बनारस गली’, 30 कारीगर पहुंचे मुंबई बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी:रणवीर सिंह ने पैपराजी का किया अभिवादन, संजय दत्त, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स पहुंचे 10 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी हुई। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में पूरी खबर यहां पढ़ें…

By

Leave a Reply