untitled design 2024 07 12t211826820 1720799394 vNJOFD

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्कारेज लगातार दूसरी बार विंबलडन के मेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। वर्ल्ड नंबर-3 टेनिस खिलाड़ी अल्कारेज ने शुक्रवार को लंदन के सेंटर कोर्ट पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-5 डेनियल मेदवेदेव को हराया। उन्होंने 28 साल के मेदवेदेव को करीब 3 घंटे तक चले मुकाबले में 6-7, 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। 2022 में पहला ग्रैंड स्लैम जीता, वर्ल्ड नंबर-1 भी बने
2022 अल्कारेज का साल रहा। वह ऑस्ट्रेलिया ओपन में पहली बार 31वीं वरीयता ले कर उतरे। वह तीसरे ही राउंड में हार गए, लेकिन मियामी, मैड्रिड, रियो और कोंडे गोडो ओपन मिलाकर चार ATP खिताब जीते। इसी साल US ओपन फाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-5 कास्पर रूड को 4-6, 6-2, 7-6, 6-3 के अंतर से हराया और अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता। साल का अंत उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 बनकर किया और 2023 में भी इसी फॉर्म को जारी रख अब विंबलडन फाइनल भी जीता। अल्कारेज ने इस साल एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फ्रेंच ओपन का टाइटल जीता। कौन हैं अल्कारेज?
कार्लोस का जन्म 5 मई 2003 को स्पेन में हुआ। कार्लोस ने 4 साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पिता कार्लोस अल्कारेज गोंजालेज से मिली जिनकी गिनती स्पेन के टॉप-40 टेनिस खिलाड़ियों में होती थी। अल्कारेज के कोच शीर्ष वरीयता प्राप्त पूर्व खिलाड़ी जुआन कार्लोस फेरेरो हैं। उनके मार्गदर्शन में ही कार्लोस ने 15 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस खेलना शुरू कर दिया।अल्कारेज टेनिस इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो अपने डेब्यू ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में नहीं हारे।

By

Leave a Reply