पुलिस ने मंगलवार एक ई रिक्शा चलाने वाले को 654 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह ई रिक्शा संचालक अपने इलाके में संपर्क वालों को नशे के जाल में फंसा रहा था। पुलिस को मंगलवार रात पता लगा तो उस पर नजर रखी गई। सिविल लाइन्स इलाके में एक ई रिक्शा पर गांजे बेचे जाने का संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका। पुलिस को देख इसमें बैठा युवक घबरा गया तो पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
युवक जवाहर नगर थाना क्षेत्र के अजय पुत्र राजेश ने बताया कि वह यह गांजा जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक युवक से लाया था।
पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पकड़ा गया युवक अजय ई रिक्शा में गांजा लेकर निकलता। शहर के कई इलाकों में लोगों को उसके पास गांजा होने की जानकारी थी। वह इन लोगों को गांजा बेचता। मंगलवार रात पुलिस को जानकारी मिली तो युवक पर नजर रखकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
