Site icon Raj Daily News

उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा का राजसमंद दौरा:बजट घोषणाओं को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की

10 1720952069 HZOvGc

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा आज राजसमंद दौरे पर रहे। बैरवा राजसमंद सर्किट हाउस से श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा पहुंचे जहां उन्होंने राज भोग झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री महाप्रभु जी की बैठक पहुंचे। इस दौरान मंदिर परंपरानुसार श्री कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उप मुख्यमंत्री को उपरना ओढाकर प्रसाद भेंट कर समाधान किया। बाद में उप मुख्यमंत्री नाथद्वारा से राजसमंद कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे जहा हाल ही में बजट घोषणा के कार्यों की क्रियान्वित के लिए संबधित अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जल्द से जल्द काम शुरू करवाने की बात कही। कलेक्ट्रेट सभागार से वे सीधे सूचना केन्द्र पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। बैरवा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के बजट में राजसमंद के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने बहुत सारी घोषणाएं की हैं। सभी घोषणाएं शीघ्र ही धरातल पर नजर आएंगी। राजस्थान का बजट आम जनता को राहत एवं प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएगा। राजसमंद झील के लिए 150 करोड़ रूपए से पानी की आवक के और अधिक प्रयास होंगे। साथ ही स्टोन मंडी से मार्बल के व्यापारियों को फायदा मिलेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version