whatsapp image 2024 07 11 at 143456 1720688740 FkRRrt

भरतपुर जिले के लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। दो दिन से जिले के किसी इलाके में बारिश नहीं हुई है। इसके अलावा उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। जिले के कई इलाकों में 37 डिग्री तक तापमान दर्ज हुआ है। तेज धूप निकल रही है। गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 9 जुलाई को जिले के कई इलाकों में बारिश हुई थी। उसके बाद से बादल तो छाए लेकिन, बारिश नहीं हुई। उमस के कारण लोग परेशान हैं। लोग इन दिनों घर से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। 9 जुलाई को हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ी थी। उसके बाद से उमस से बढ़ गई। जिसके बाद लोग बढ़ी हुई गर्मी से काफी परेशान हो रहे हैं। हवा नहीं चल रही। धूप की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। तो कहीं हल्की धूप निकल रही है लेकिन, बारिश नहीं हो रही। पिछले दिनों हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। कहीं प्रशासन द्वारा बारिश का पानी निकलवाया जा रहा है तो, कहीं लोग अपने स्तर पर मोटर लगाकर पानी निकलवा रहे हैं।

By

Leave a Reply