भरतपुर के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या- 01 कोर्ट में कुलदीप की हत्या में शामिल आरोपियों को पेश किया गया। तीन आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने भरतपुर कोर्ट में 4 आरोपियों को पेश किया जिसमें से 1 आरोपी को हाल ही में कुलदीप के साथियों के मर्डर की प्लानिंग के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। वहीं कृपाल के भतीजे पंकज को पुलिस ने कुम्हेर थाने के सुपुर्द कर दिया है। क्योंकि कुम्हेर थाना में पंकज के खिलाफ कुलदीप की साथियों की रेकी करवाने का मामला दर्ज है। कुलदीप के हत्यारों को कोर्ट में किया पेश एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आज भरतपुर कोर्ट में कुलदीप की हत्या के आरोपियों कृपाल के भाई रविंद्र, कृपाल का लड़का आदित्य, देवेंद्र पपरेरा को पेश किया गया है। इसके अलावा एक शुभम लवानियां के नाम आरोपी को भी पेश किया गया है। शुभम लवानियां नाम का युवक कृपाल के भतीजे पंकज को कुलदीप के साथियों की लोकेशन फोन पर बताता था। एसपी ने बताया कि कृपाल के भतीजे पंकज को कुम्हेर थाने के सुपर्द कर दिया गया है। पंकज के खिलाफ कुम्हेर थाने में भी मामला दर्ज है। पंकज कुम्हेर इलाके में अजान के रहने वाले रवि ठाकुर नाम के युवक से कुलदीप के साथियों की रेकी करवा रहा था। कुम्हेर पुलिस भी आज पंकज को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने पेशी से पहले सर्च ऑपरेशन एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि एक साल पहले आज के ही दिन एक गैंगवार भरतपुर में हुई थी। इसी घटनाक्रम को मध्यनजर रखते हुए भरतपुर पुलिस सतर्क है। किसी भी प्रकार के अवांछनीय घटना क्रम को रोकने के उद्देश्य से होटल, ढाबा, धर्मशाला और सस्पेक्टेड जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। अपराधी किस्म के लोगों पर नजर रखी गई। कोतवाली थाने में दर्ज हुए हत्या के षड्यंत्र मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस के पास कुछ इनपुट थे। इसलिए कोर्ट में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। चारों आरोपियों का 3 दिन का पीसी रिमांड लिया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। दोनों में पहले भी हो चुकी है गैंगवार गौरतलब है कि, 4 सितंबर 2022 को रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य कृपाल सिंह जघीना की हत्या कुलदीप ने अपनी गैंग के साथ मिलकर की थी। इसके बाद 12 जुलाई 2023 को भरतपुर के अमोली टोल प्लाजा पर रोडवेज बस से पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर लाए जा रहे कुलदीप जघीना की, कृपाल जघीना की गैंग ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। तब से दोनों गैंग के बदमाश जेल में बंद हैं। कृपाल जघीना का भतीजा पंकज अजमेर जेल में बंद था। वह अपने साथियों के साथ कुलदीप गैंग के लोगों की हत्या की साजिश बना रहा था। पंकज जेल में से ही लोगों से संपर्क कर रहा था और, कुलदीप के साथियों की रेकी करवा रहा था।