225c0639 0248 45d7 a35b 07ad482d0d9e 1720761426

अजमेर में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर कपड़े दिलाने का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कार में रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रूपनगढ़ थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रूपनगढ़ थाने में पीड़ित महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति के करीब 10 साल पहले एक व्यक्ति से अच्छी जान पहचान हुई थी। यह व्यक्ति उनके होटल और घर पर आता रहता था। जून 2024 में वह अपने भाई से मिलने के लिए पीहर गई हुई थी। तभी आरोपी कार लेकर उसके पीहर आया और कहा कि मेरे पति ने उसे कपड़े दिलाने के लिए भेजा है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अपने पति को फोन किया तो पति का फोन बंद आ रहा था। तभी वह आरोपी के विश्वास कर उसके साथ चली गई थी। तभी आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसके साथ रेप कर उसकी अश्लील फोटो ली गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत खराब होने पर वह दवाई लेने के लिए अस्पताल चली गई। तब उसे अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिला था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को डॉक्टर बात कर उसे दो बोतल ड्रिप लगाई थी। बाद में बेहोशी की हालत में उसके साथ अश्लील हरकत कर रेप करने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर रूपनगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By

Leave a Reply