डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के गांव गदरवास में बुधवार की शाम 5 बजे खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान झगड़े की सूचना मिलते ही खोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए घायलों को डीग चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ए.एस.आई जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कि बुधवार की सांय 5 बजे गदरवास गांव में जलील एवं नसरु पक्ष में झगड़ा हो गया। इसके बाद घंटे लाठी डंडे चले सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शौकिन (36) नसरु (45), अकरम (25), रमजान (18), मुब्बा (40) सकीना (15), फैमीदा (28), अकबर (50), मौसम (40), हनीफ (50), मकसूदन (50), कुरसीदन (35), जनिस्ता (15), अरसद (35), जमीर (50), बिल्ला (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां गंभीर अवस्था में अकबर और शौकिन को भरतपुर रेफर किया गया है। घायलों में चार महिलाएं भी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।