विधानसभा में आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद बजट पर बहस होगी। गांधी वाटिका ट्रस्ट एक्ट को खत्म करने के लिए बिल भी पेश होगा। इस बिल को बाद में पारित करवाया जाएगा। दरअसल, गहलोत राज में बने गांधी वाटिका कानून को सरकार वापस लेने जा रही है। पिछले दिनों कैबिनेट बैठक में गहलोत राज के इस कानून को खत्म करने का फैसला किया गया था। सरकार का तर्क है कि जयपुर में बनी गांधी वाटिका को संचालित करने के लिए बनाए गए ट्रस्ट में अध्यक्ष से ज्यादा उपाध्यक्ष के पास अधिकार थे। अब इस कानून को खत्म किया जा रहा है। विधानसभा में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा- कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। पिछली सरकार में दलित समाज के साथ अन्याय हुआ। बजट बहस पर कल सदन में आएगा सरकार का जवाब
कल बजट पर बहस के बाद सरकार की तरफ से जवाब आएगा। सीएम भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी बहस का जवाब देंगे।
