कोटा ग्रामीण के कैथून थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। आपसी झगडे़ के बाद वारदात की गई। मामले के अनुसार महिला शहनाज के साथ वारदात हुई है जो कि इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। शहनाज के बताया कि उसका अपने पति सलीम से पिछले 10 माह से झगड़ा चल रहा था। ऐसे में वह पीहर में रह रही थी। करीब 15 दिन पहले समझाइश के बाद उसे ससुराल लेकर गए थे। लेकिन इसके बाद भी पति बार बार झगड़ा करता था। ऐसे में वह वापस अपने माता पिता के घर लौट आई। जिस पर गुस्साए सलीम ने ससुराल में आकर अपनी पत्नी शहनाज को अकेला पाकर चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी शहनाज को पहले कैथून अस्पताल ले जाया गया वहां हालत गम्भीर होने पर कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के बयान पुलिस ने दर्ज किए है। आरोपी की तलाश की जा रही है।