78c40812 7456 4634 899a a2219573cf4f1720764757414 1720773341 nQXnos

चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में रेलवे पुलिया के पास दिन दहाड़े चोरों ने बंद मकान में घुसकर सोने-चांदी के गहने और एक लाख 25 हजार रुपए चोरी कर लिए। दिन दहाड़े चोरी होने की सूचना कस्बे में आग की फैल गई। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया और परिजनों से चोरी की वारदात के बारे में जानकारी ली। पीड़ित नवरतनमल ने बताया कि उसके पिता ख्यालीराम का देहांत हो गया था। हम सभी भाइयों के घर अलग-अलग हैं। उसका मकान रेलवे पुलिया के पास है। पिता का देहांत होने के कारण दिन के समय पिता के घर पर रहते हैं। रात के समय खाना खाकर सोने के लिए आते हैं। दिन में बैठक होने के कारण सभी लोग पिता के घर रहते हैं। गुरुवार सुबह परिवार के लोग वहां गए हुए थे। तभी दोपहर में चोरों ने घर में घुसकर कमरे और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी 15 सोने की चेन, एक अंगूठी, दो नाक के कांटे, चांदी की दो अंगूठी, पायजेब की जोड़ी, एक लाख 25 हजार रुपए चोर चोरी कर गए। घटना का पता नवरतन के बेटे मनीष और नीरज के घर जाने पर लगा। जिन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिवार के लोग पहुंचे। सूचना पर राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी विश्नोई भी पहुंचीं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। थानाधिकारी गीतारानी बिश्नोई खुद पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त करती हैं, लेकिन चूक कहां हो रही है। इस बात का पता नहीं चल रहा है। थानाधिकारी खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

By

Leave a Reply