44224bfe eddc 447c 8896 67a796b4e40b1720953594260 1720955538 KlcOa1

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के चक 3 जीजीआर में कृषि भूमि को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा की गई फायरिंग से चार लोग घायल हो गए। टिब्बी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दर्ज मुकदमे एक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार तरसेम सिंह पुत्र शमशेर सिंह जटसिख निवासी वार्ड 1 सिलवाला कलां थाना तलवाड़ा ने गत दिवस टिब्बी थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी चक 3 जीजीआर में कृषि भूमि हैं। कृषि भूमि पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं, जिसको लेकर विवाद चल रहा हैं। शनिवार को वह अपने खेत पर था तो राजेंद्र सिंह (50) पुत्र जुगराज सिंह जटसिख निवासी खेत ढ़ाणी रोही चक 3 जीजीआर पंचायत राठीखेड़ा ने विवाद किया। झगड़ा बढ़ने पर राजेंद्र सिंह ने अपनी बंदूक से फायरिंग की जिससे छर्रे लगने से चार जने घायल हो गए। टिब्बी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर राजेन्द्र सिंह की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी राजेंद्र सिंह पुत्र जुगराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक जगदीश पाण्डर ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही हैं, शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By

Leave a Reply