बारां| कवाई थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला की विषाक्त के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल चौकी कांस्टेबल कलुआराम ने बताया कि कवाई थाना क्षेत्र निवासी सकीना बाई (42) की जहर के सेवन से तबीयत बिगड़ गई। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बारां रैफर कर दिया है।