whatsapp image 2024 07 12 at 072626 fotor 20240712 1720753359 RJTEKn

जैसलमेर में शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए। बादलों के छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सूरज की तपन से परेशान लोगों को अलसुबह बादलों के आने से सुकून मिला। इसके साथ ही हवाओं के चलने से उमस से भी राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो 14 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। साथ ही हल्के बादल छाए रहने के साथ ही 25 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में जिले में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे जिले में एक बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पश्चिमी जिले जैसलमेर में मानसून कमजोर होने के चलते गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। मई महीने जैसी गर्मी का असर जुलाई महीने में देखने को मिल रहा है। आमतौर पर इन दिनों में बारिश का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार जुलाई में भी बारिश नहीं हो रही है। गुरुवार को तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया व बादलों कि आवक हुई। लोगों को उम्मीद है कि बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो 14 जुलाई तक हल्के बादल छाए रहेंगे। जिले में 16 जुलाई के बाद मानसून के सक्रिय होने के आसार है। 16 के बाद सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग की माने तो जुलाई का दूसरा पखवाड़ा भी सूखा निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार 14 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। साथ ही हल्के बादल छाए रहने के साथ ही 25 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में जिले में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे जिले में एक बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

By

Leave a Reply