whatsapp image 2024 07 10 at 150934 fotor 20240711 1720676991 PuoMCZ

पश्चिमी जिले जैसलमेर में मानसून कमजोर होने के चलते गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मई महीने जैसी गर्मी का असर जुलाई महीने में देखने को मिल रहा है। आमतौर पर इन दिनों में बारिश का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार जुलाई में भी बारिश नहीं हो रही है। जैसलमेर में बुधवार को मौसम साफ रहा। वहीं बादलों की भी आवाजाही बनी रही। गर्मी के साथ साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। वहीं गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में सूरज ने गर्मी का कहर बरपाया। मौसम विभाग की माने तो 14 जुलाई तक हल्के बादल छाए रहेंगे। 16 जुलाई के बाद जिले में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। गरम हवाओं ने झुलसाया जैसलमेर के किसान अच्छी बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन अभी तक जिले भर में मानसून की अच्छी बारिश नहीं हुई है। बुधवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात का पारा स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 13 डिग्री का अंतर रहा। तापमान बढ़ने से दोपहर में लोगों का बुरा हाल हुआ। तेज धूप में गरम हवाओं ने झुलसाया। 16 के बाद सक्रिय होगा मानसून मौसम विभाग की माने तो जुलाई का दूसरा पखवाड़ा भी सूखा निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार 14 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। साथ ही हल्के बादल छाए रहने के साथ ही 25 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जुलाई के दूसरे पखवाड़े में जिले में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे जिले में एक बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

By

Leave a Reply