नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में जानेंगे SAIL और ONGC में निकली भर्तियों के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे कौन बना है ईरान का 9वां राष्ट्रपति। टॉप स्टोरी में बताएंगे NEET UG की लेटेस्ट अपडेट और उत्तर प्रदेश में अग्निवीर के सुसाइड के बारे में। करेंट अफेयर्स 1. मसूद पजशकियान ईरान के नए राष्ट्रपति बने
6 जुलाई क ईरान में मसूद पजशकियान देश के 9वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने सईद जलीली को 30 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। ईरान में 5 जुलाई को दूसरे चरण की वोटिंग हुई थी, जिसमें करीब 3 करोड़ लोगों ने मतदान किया था। ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई को हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। इसके बाद देश में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की गई थी। 2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड्स से नवाजा
5 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के वीर सपूतों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया। मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को कीर्ति चक्र दिया गया। शौर्य चक्र मेजर मानेओ फ्रांसिस पीएम 21वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) को दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 10 कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र दिए। इनमें से 7 को मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 249 पदों पर निकली भर्ती
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने सेल मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार सेल की ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से केमिकल, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मैकेनिकल और मेटलर्जी में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष 2. ONGC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐज लिमिट 64 साल
ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड ने जूनियर कंसल्टेंट और एसोसिएट कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली हैं। उम्मीदवार ओएनजीसी की वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एक साल के लिए की जाएगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिलेक्शन प्रोसेस : सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. NEET UG काउंसलिंग स्थगित, वजह साफ नहीं, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू होने थे
NEET UG के लिए काउंसलिंग को मेडिकल काउंसलिंग कमीशन यानी MCC ने स्थगित कर दिया है। काउंसलिंग की कोई नई डेट जारी नहीं की गई है। NEET UG की ऑल इंडिया कोटा सीट्स यानी AIQ काउंसलिंग आज से शुरू होने वाली थी। 11 जून को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस असदुद्दीन ने सुनवाई के बाद काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 20 जून को एक और याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से दोबारा इनकार किया था। 2. आगरा में अग्निवीर ने खुद को गोली मार आत्महत्या की
आगरा में 22 साल के एक अग्निवीर ने अपनी ही इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अग्निवीर का नाम श्रीकांत कुमार चौधरी था और वो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहना वाला था। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। श्रीकांत ने दिसंबर 2022 में एयरफोर्स जॉइन की थी और वो पिछले 6 महीने से आगरा में तैनात था। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…