ajmer11659579570166874087016836129101700537023 1720972983 EmEDkG

अजमेर की कोतवाली थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पति-पत्नी पर 30 लाख 90 हजार का 421.940 ग्राम सोना खरीद कर पैसे नहीं देकर सोना हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने में वैशाली नगर निवासी ज्वेलर्स अभिनय गोलेच्छ अपने शिकायत देकर बताया कि वह सोना-चांदी बेचने का व्यापार करता है। उसकी नया बाजार में शॉप भी है। मार्च 2024 में उसकी शॉप पर निशाद खान और उसकी पत्नी नजमा खान दोनों आए थे। दोनों के द्वारा उसे 421.940 ग्राम सोना खरीदा गया था। जिसकी कीमत 30 लाख 90 हजार रुपए है। पीड़ित ज्वेलर्स ने पुलिस को बताया कि इसका बिल भी दोनों पति-पत्नी को उसके द्वारा जारी किया गया था। दोनों ने एक उसे चेक दिया था। चेक देकर विश्वास दिलाया कि वह दी गई डेट के बाद ही बैंक में चेक लगा दे। पीड़ित ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के विश्वास में आकर उसने कुछ दिनों बाद चेक बैंक में लगाया था। लेकिन चेक वापस लौट आया। इसके बाद उसने वापस दोनों से संपर्क किया तो दोनों ने उसे अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए पैसे देने से मना कर दिया। पीड़ित ज्वेलर्स ने आरोप लगाया कि दोनों पति-पत्नी ने उसे सोना खरीद कर पैसे नहीं देकर धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाने के एएसआई मनीराम के द्वारा की जा रही है।

By

Leave a Reply