सीकर | तेल की सप्लाई ले जा रहे टैंकर चालक पर तेल दूसरी फर्म को बेच कर रुपए हड़पने का आरोप लगा है। दादिया पुलिस के अनुसार कोर्ट इस्तगासे से भादवासी निवासी सुरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने टैंकर संचालन करने वाले भगवान सिंह को गांधीधाम से 36500 किलो तेल हरिद्वार सप्लाई के लिए भरवाकर दिया था। लेकिन, भगवान सिंह ने बीच रास्ते में ही वह तेल भोलेनाथ इंडस्ट्रीज को बेच दिया। पता लगने पर सुरेंद्र सिंह अपने साथ भगवान सिंह को लेकर संबंधित इंडस्ट्रीज पर पहुंचा तो जानकारी मिली कि तेल यहीं बेचा गया है। पीड़ित के अनुसार भगवान सिंह तेल के बदले भुगतान का पैसा सुरेंद्र सिंह को जल्द लौटाने का झांसा देता रहा। लेकिन अब तक रकम नहीं लौटाई।

Leave a Reply