whatsapp image 2024 07 12 at 75816 pm fotor 202407 1720796701 vu8XFh

शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में स्टोन फैक्ट्री के टैंक में डूबने से दो मासूम बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों सगी बहनें थी और अपने माता पिता के साथ फैक्ट्री पर रहती थी। बताया जा रहा है कि खेलते समय दोनों पानी के टैंक में चली गई। करीब घंटे तक दोनों के नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पिता ढूंढता हुआ टैंक के पास पहुंचा तो घटना का पता लगा। दोनों को बाहर निकालकर इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया। परिजनों ने कार्रवाई नहीं चाहने की कहकर पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बिना पोस्टमॉर्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। अनंतपुरा थाना ASI कुंदन सिंह ने बताया- बच्चियों के पिता डुबेल एमपी के कांकरा का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले मजदूरी के लिए कोटा आया था। पत्नी व बच्चियों के साथ इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर 5 स्थित बालाजी स्टोन फैक्ट्री में रह रहा था। फैक्ट्री मालिक ने रहने के लिए उसे एक कमरा दे रखा था। डुबेल आज मजदूरी के लिए गया हुआ था।
दोपहर साढ़े 4 बजे करीब उसकी बेटियां काली (3 साल) व रवीना (4 साल) फैक्ट्री में खेल रही थी। पत्नी कमरें में थी। खेलते समय दोनों बच्चियां फैक्ट्री के पीछे वाले हिस्से में चली गई। पीछे टैंक बना हुआ है। जिसमें स्टोल कटिंग का पानी गिरता है। टैंक में 5 फीट के करीब पानी भरा था। दोनों बच्चियां टैंक में डूब गई। शाम 5बजे करीब पिता डुबेल मजदूरी करके लौटा। बच्चियों के नहीं दिखने पर उसने पत्नी से पूछा। पत्नी ने बताया कि बाहर खेल रही होगी। जिसके बाद डुबेल बच्चियों को ढूंढता हुआ फैक्ट्री के पीछे वाले हिस्से में पहुंचा। तब घटना का पता लगा। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

By

Leave a Reply

You missed