टोंक शहर में रविवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक जोरदार बारिश हुई। इससे शहर में हर तरफ पानी-पानी हो गया। मकानों-दुकानों में पानी घुस गया, सड़कें दरिया बन गई। सिंचाई विभाग के रिकार्ड के अनुसार सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे में 52MM बारिश दर्ज की गई है। हालांकि तेज बारिश सुबह 9 बजे से 10 बजे तक हुई है। इस तेज बारिश से यहां पुरानी टोंक के बाजार, काली पलटन क्षेत्र में 2 फीट पानी बह निकला। शहर में इस बहते पानी में खासकर बच्चों, युवाओं ने खूब इंजॉय किया। वहीं इस बारिश से पुरानी टोंक बाजार, काली पलटन क्षेत्र समेत कुछ अन्य जगह की कई दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानों का सामान भी भीग गया। बीसलपुर बांध में बढ़ा जलस्तर
उधर जिले में बीते 24 घंटे में कही तेज तो कही हल्की बारिश हुई है। रविवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में औसत 6.4 MM बारिश दर्ज की गई। इसके चलते बीसलपुर बांध में पानी की आवक धीमी थी। बांध में बीते 24 घंटे में रविवार सुबह 6 बजे तक 7 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई। इसी के साथ बीसलपुर बांध का जलस्तर सुबह 6 बजे तक 310.28 आरएल मीटर दर्ज किया गया। जबकि शनिवार शाम 6 बजे तक इस बांध का जलस्तर 310. 21 आरएल मीटर था। तापमान बढ़ने की संभावना
उधर जिले में बीते 24 घंटे में राजमहल समेत कई जगह तेज बारिश के चलते सड़कें दरिया बन गई। राजमहल में शनिवार शाम को बाजार में डेढ़ फीट पानी बह निकला।
उधर रविवार को सुबह मौसम साफ रहा, हालांकि हल्के बादल छाये हुए थे। धूप भी निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी बीते 24 घंटे के मुकाबले 1 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बीसलपुर बांध में 24 घंटे में 7 सेमी पानी बढ़ा
ज्ञात रहे कि जिले का बीसलपुर बांध का जलस्तर शनिवार को छोड़कर बुधवार से शुक्रवार तक गिरा। फिर शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश से शनिवार सुबह तक 12 घंटे में 12 सेमी पानी की आवक हुई। इससे बीसलपुर बांध का जल स्तर 310.21 RL मीटर पहुंच गया। उसके बाद फिर शनिवार को जिले और बांध के भराव क्षेत्र में हुई बारिश से बीते 24 घंटे में 7 सेमी पानी बढ़ा है। अभी 2 बांधों की चल रही चादर
सिंचाई विभाग के अधीन टोंक जिले में 30 बांध है। इनमें सप्ताहभर पहले हुई तेज बारिश से पांच बांधों की चादर चल गई थी। अभी 3 बांध लबालब भरे हुए है। शविवार को 2 ही बांधों की चादर चल रही थी। अभी भावलपुर केरवालिया, भान सगार की चादर चल रही है। हालोलाव कलमंडा बांध, घारेड़ा सागर, ढीबरू सागर की चादर बंद हो गई है। ये अभी अपनी पूल भरे हुए है। कहां कितनी बारिश हुई
जिले के गलवा सेंटर पर 4 MM बारिश दर्ज की है। इसी तरह रामसागर लांबाहरिसिंह 2, मासी 2, नासिरदा 32, निवाई 3, पनवाड़ 15, टोडारायसिंह 4, टोंक 13, उनियारा में 13, नगरफोर्ट MM बारिश दर्ज की गई है।