अलवर के मालाखेड़ा थाना अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ रोड पर श्याम गंगा के पास में तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार रेलवे पुलिस ASI राजू मीणा निवासी भनोकर मालाखेड़ा की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो छोटे बच्चे गंभीर घायल हो गए। एएसआई का बेटा अधिक गंभीर है। जिसे अलवर से जयपुर रेफर कर दिया। दिल्ली में पोस्टेड थे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ASI राजू पुत्र रामेश्वर मीणा की दिल्ली में ड्यूटी में है। वह गुरुवार दोपहर बादगांव से अलवर के लिए निकला था। साथ में खुद का छोटो बेटा व भाई की बेटी को लेकर आ रहा था। पत्नी को बस में बैठा दिया था। अलवर शहर में किराए पर रहते हैं। लेकिन मालाखेड़ा में लक्ष्मणगढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। जिससे एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बेटा गंभीर घायल है। जिसे जयपुर रैफर कर दिया। भाई प्रकाश की बेटी भी गंभीर घायल है। जिसका अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। एम्बुलेंस नर्सिंगकर्मी रोहिताश कुमार प्रजापत व चालक पिंटूराम गंभीर घायलों को अस्पताल लेकर आए हैं। जिन्होंने बताया कि दोनों गंभीर घायल हुए हैं। जिनके कई जगह फ्रैक्चर हैं। छोटे बच्चे को अधिक चोटें आई हैं। बैग में वर्दी से पहचान मृतक के बैग में 1 स्टार लगी वर्दी मिली है। जिससे पहचान की गई। उसके बाद गांव के लोगों को फोन किया गया। तब पता लगा कि मृतक राजू है। जो रेलवे पुलिस में एएसआई है। उसके बाद परिजनों से पुलिस जांच करने में लगी है। मृतक का शव मालाखेड़ा अस्पताल में है।