बाड़मेर इन दिनों मानसून की बारिश के लिए तरस रहा है। बिना मानसून ही जून माह में दो-तीन बारिश से लोगों को लू व गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन अब मानसून का सीजन शुरू होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। सुबह घने बादल छा जाते है लेकिन 9 बजे तक बादल छंट जाते है। इसके बाद दिन भर धूप-छांव का दौर शुरू हो जाता है। दिन में उमस के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ रही है। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरकर 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान बीते कुछ दिनों 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दरअसल, बाड़मेर में मौसम का मिजाज मानसून से अलग हटकर चल रहा है। उमस का असर इतना अधिक हो गया है कि लोगों के पसीनें छूटा दिए है। गर्मी और उमस के आगे के पंखे और कूलर पस्त हो चुके है। एसी भी फेल हो रहे है। काली घटाएं छा जाने से उम्मीद बंधती है लेकिन दोपहर होते-होते टूट जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 3 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहेगा। इस बीच दिन में बादलों की आवाजाही हो सकती है। बाड़मेर में बारिश आगामी 15 जुलाई तक कोई संभावना नहीं है। वहीं 16 जुलाई से मौसम में कुछ बदलाव और हल्की बारिश हो सकती है। 24 घंटों में अधिकतम तापमान गिरा, न्यूनतम तापमान स्थिर जुलाई माह में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच चल रहा था। लेकिन शुक्रवार बढ़कर 40 से पार पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री से गिरकर 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।