198 17207784636690fedf72073 photo011 HzUMHO

भास्कर न्यूज | झालावाड़ जिला विकलांग संघ की ओर से शुक्रवार को धनवाड़ा स्थित छात्रावास में पौधरोपण किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष राजू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ हर वर्ष पौधरोपण का कार्य करता है। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन, सभापति संजय शुक्ला, संरक्षक रामप्रकाश भील, उपाध्यक्ष बृजमोहन वैष्णव, महिला अध्यक्ष रीना गौड़, दिनेश, बबलू वर्मा, विष्णु, महावीर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

By

Leave a Reply