photo2024 07 1010 20 57 1720587083 o9uWPe

शहर के निकट गांव साधुवाली के पास मंगलवार को नहर में डूबे युवकों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पहले नागरिक सुरक्षा की टीम ने देर तक दोनों युवकों की तलाश की। वहीं बीकानेर से SDRF की टीम भी श्रीगंगानगर पहुंच गई है। नौ सदस्यीय टीम ने युवकों के डूबने के स्थान से करीब दो सौ मीटर के दायरे में युवकों की तलाश की जा रही है। बुधवार सुबह तक युवकों का पता नहीं लग पाया है।
जवाहर नगर SHO देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर से SDRF की टीम बुला ली गई है। युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों युवक श्रीगंगानगर की सेतिया कॉलोनी के रहने वाले है। 31 वर्षीय पंकज अरोड़ा और उसका साथी गौरव अरोड़ा श्रीगंगानगर में रंग रोगन का काम करते थे। पाइप के सहारे नहर में नहाने को उतरे थे
दोनों मंगलवार को अपने एक साथी राजकुमार नायक के साथ नहाने के लिए साधुवाली नहर पर गए थे। तीनों नहर के किनारे करीब एक किलोमीटर तक चले। एक किलोमीटर चलने के बाद उन्हें नहर में एक पाइप नजर आई। यह पाइप आसपास के लोगों ने नहर में पेयजल के लिए लगाई थी। पंकज और गौरव इस पाइप के सहारे नहर में नहाने को उतर गए। दोनों तैरना जानते थे, लेकिन राजकुमार को तैरना नहीं आता था। ऐसे में वह किनारे पर रुक गया। पंकज और गौरव ने उसे उनका वीडियो बनाने को कहा। वह वीडियो बना ही रहा था। इसी दौरान दोनों डूबने लगे। पहले तो राजकुमार ने सोचा कि वे डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन जब देर तक दोनों पानी से जूझते दिखे तो उसने शोर मचाया। अपना बेल्ट पानी नहर के साथ दौड़ते हुए दोस्तों की तरफ बढ़ाया लेकिन दोनों दोस्त उसे पकड़ नहीं पाए और पानी के साथ बह गए। मंगलवार सुबह तक दोनों की तलाश की जा रही थी।

Leave a Reply