app 1720792821669136f5ce4f5 img 20240712 wa0088 DpkVLC

भास्कर न्यूज | अलवर भाजपा नेता यासीन की हत्या की वारदात में एक पुलिसकर्मी और साइबर ठग की भूमिका भी सामने आ रही है। मृतक यासीन के भाई शम्मी खान ने दावा किया कि हत्यारे कई माह से षड्यंत्र रच रहे थे। जिसमें लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव गोठडी निवासी एक साइबर ठग साजिद खान और जयपुर पुलिस के एक कर्मी की भूमिका है। जो मुंडावर का रहने वाला है। शम्मी ने बताया कि पुलिस कर्मी साजिद का दोस्त है। उसने पुलिस सर्विलांस के जरिये यासीन के मोबाइल की लोकेशन निकाली। यह जानकारी साइबर ठग साजिद को दी। इसके बाद हमलावर यासीन की मोबाइल लोकेशन के आधार पीछा करते हुए पहुंचे। घाटा-बांदरोल से नारायणपुर रोड पर सूना एरिया पड़ता है, जहां हमलाकर यासीन की हत्या कर दी। मृतक के परिवारजन उक्त पुलिस कर्मी की भूमिका की जांच की मांग कर रहे हैं। साजिद हत्या के आरोपी इरफान व अकरम का खास दोस्त है। यासीन खान

By

Leave a Reply

You missed