धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर से सटे लुहारी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल मुन्ना (25) पुत्र माता प्रसाद ने बताया कि शनिवार शाम को उनके बच्चे खेल रहे थे। जहां मुन्ना पक्ष और हेमसिंह पक्ष के बच्चों के बीच विवाद हो गया। जिस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी और झगड़े के बाद हेमसिंह और साहब सिंह पक्ष के लोगों ने मुन्ना पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान की गई मारपीट में मुन्ना के साथ उसके भाई राजू और सूरज भी घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घायल पक्ष के लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी उन्हीं के परिवार के लोग हैं। जिन्होंने उनकी बेरहमी से मारपीट की है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।