चौथ का बरवाड़ा कस्बे में एक विवाहित ने अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ घर पर फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद चौथ का बरवाड़ा CHC में दोनों के शव रखवाया गया। महिला ने किस कारण बच्चे के साथ आत्महत्या की है। इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। CO ग्रामीण घनश्याम वर्मा ने बताया कि विनोद गुर्जर की पत्नी रोशनी देवी (28) ने रात करीब 8:30 बजे अपने घर पर ही 6 वर्षीय सचिन के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजनों ने बताया कि मृतका कुछ देर पहले ही चौथ माता के दर्शन कर लौटी थी। इसके बाद विनोद बाजार चला गया। जब बाजार से लौटा तो घर के दरवाजे खुले हुए थे और सामने कमरे में दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। दोनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाड़ा में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ही दोनों का शवों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथ का बरवाड़ा में रखा गया। अभी सवाई माधोपुर से उच्च अधिकारियों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण क्या है। इसकी जांच की जा रही है।