Site icon Raj Daily News

भैरूसागर में बस का इंतजार कर रहे युवक का दिनदहाड़े अपहरण

ओसियां| भैरूसागर में बुधवार को बस का इंतजार कर रहे एक युवक का​ दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते अपहृत युवक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। चार आरोपियों व एक वाहन भी पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी राजेश गजराज ने बताया कि बुधवार को जयपालसिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत, निवासी शहीद भवानीसिंह नगर भैरूसागर स्थित घर से जोधपुर जाने के लिए निकला था। वह सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां एक बिना नंबरी नए वाहन पिकअप में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने उसका दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस वृत्ताधिकारी मदन रॉयल के निर्देशन में गठित पुलिस की दो अलग अलग टीमों ने अलग अलग रास्तों से पीछा किया। करीब दो घंटे बाद बैठवासिया गांव के पास से अपहृत युवक को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। मामले में भागीरथ पुत्र अर्जुनराम जाट, निवासी पण्डित जी की ढाणी, अशोक पुत्र भगाराम जाट निवासी पण्डित जी की ढाणी, जगदीश पुत्र जालाराम जाट निवासी घेवड़ा, बजरंग पुत्र बस्तीराम बाह्मण निवासी बायतु को डिटेन करने में सफलता अर्जित की है। घटना मेंं शामिल वाहन को भी बरामद कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने अपहरण के कारणों का खुलासा नहीं किया। लेनदेन वजह बताई जा रही है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव ने पुलिस अधिकारियों व जवानों की बहादुरी की प्रशंसा की है। सास से कहासुनी के बाद घर से निकली थी कापरड़ा| ओलवी गांव में सास से कहासुनी के बाद सोमवार देर रात घर निकली विवाहिता का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। चप्पल और चुनरी ओलवी ठाकुर की ढिमड़ी कुआं के पास पड़े मिलने के बाद पुलिस की मदद से ग्रामीणों की मदद से दो पंप लगाकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद खाली कराया। मगर कुएं में विवाहिता का शव नहीं मिलने के बाद सुसराल वालों ने किसी के साथ या पीहर जाने का अंदेशा जताया था। पीहर पक्ष को फोन करने के बाद भी किसी के नहीं आने के बाद शक गहरा हो गया। मगर उसका भाई आया वह भी कार से नीचे नहीं उतरा। मंगलवार देर रात विवाहिता के बड़े भाई ने कापरड़ा थाने पहुंचकर सुसराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया। जांच थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार दुकतावा कर रहे हैं।

Exit mobile version