kl 1720866488 bRiceO

जिला पुलिस कोटा शहर और लायंस क्लब कोटा नोर्थ चैरिटेबल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में स्कूली छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में और उससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मोबाइल की लत के दुष्परिणाम बताते हुए बच्चों को मोबाइल से दूर रहने की बात भी समझाई गई। साइक्लोजिस्ट वरूण रस्सेवट ने बताया कि पुलिस साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप सिंह शेखावत ने बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी।
साइबर अपराध, किस तरीके से बदमाश अंजाम देते है। वर्तमान में किस तरह से बदमाश साइबर क्राइम कर रहे है। उसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मोबाइल, लैपटॉप, फेसबुक इंस्टाग्राम का बहुत ही सावधानी से किया जाना चाहिए। इन पर छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। वहीं उपाधीक्षक राजेश टेलर ने बच्चों को मोाबइल की बजाय अपनपी पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने मोबाइल लत और इसके नुकसानों के बारे में बताया। वरूण रस्सवेट ने कहा कि मोबाइल का अधिक प्रयोग करने से मोबाइल का एडिक्शन हो जाता है फिर उसके बिना रहना मुश्किल हो जाता है। इसलिए छात्र जीवन में बच्चे मोबाइल से दूर रहे, सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने के बाद सीमित उपयोग किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया की चकाचौंध से बच्चों को बचना चाहिए। सोशल मीडिया की चकाचौंध में आकर अपना समय खराब करने से बचे।

By

Leave a Reply