1000635215 1721017225 oVAuTI

नागौर में रविवार को हुई बारिश के बाद एकबारगी गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन सोमवार सुबह आसमान साफ होने से धूप का असर तेज है। धूप निकलने के साथ ही हवाएं बंद हैं इसलिए उमस का जोर है। आज अलसुबह से ही आसमान साफ हो गया। सुबह कुछ देर हवाएं चलीं लेकिन हवाएं थमने के बाद अब गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। आज सुबह नागौर में आसमान साफ है इस वजह से तेज धूप पड़ रही है और हवाएं नहीं चलने के कारण उमस ने आमजन जीवन को प्रभावित किया है। सुबह से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इससे पहले रविवार को धूप का असर कुछ कमजोर रहा लेकिन उमस लगातार रही और दोपहर में करीब आधा घंटे बारिश हुई। आज दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर भी चढ़ते जा रहे हैं। बीती रात से आज सुबह तक कुछ जगह हल्की बादलवाही भी रही। बीती रात नागौर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले 3 रातों तक लगातार रात का तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ था। आज फिर धूप से आमजन प्रभावित नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बीती रात बादलवाही का दौर चला। आज सुबह से आसमान साफ होने के कारण अब तापमान बढ़ने लगा है। उमस ने पसीने से तरबतर कर दिया है। सुबह साढ़े 9 बजे का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लोग आज फिर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने से प्रमुख मार्गों में लोगों की आवाजाही कम देखने को मिल रही है। नागौर वेदर स्टेशन के अनुसार गर्मी से विशेष राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को बारिश की संभावना है। बीती रात हवाओं की रफ्तार भी कम रही।

By

Leave a Reply