67366ce1 b9a0 4ebd 8134 886f25ed4e3d1720853184946 1720858327

चूरू के राजलदेसर कस्बे में शुक्रवार पूरी रात तेज बारिश का दौर जारी रहा। जिसके चलते कस्बे के मुख्य बाजार की दुकानों में पानी भर गया। वहीं, गवर्नमेंट अस्पताल बारिश के पानी से पूरी तरह लबालब हो गया। ओपीडी, भर्ती वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे रूम, डॉक्टर क्वार्टर, मेडिसिन स्टॉक रूम सब जगह पानी घुसने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार रात साढ़े 8 से शनिवार सुबह 8 बजे तक 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा को हालात से अवगत कराया। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता मदन दाधीच ने एडीएम उत्तम सिंह, एसडीएम अमित कुमार वर्मा को भी पूरी घटना की जानकारी दी हैं। गौरतलब है ​कि अगर नगर पालिका एक महीने पहले जिला कलेक्टर के आदेश की पालना कर लेता तो आज कस्बे के लोगों को इतना नुकसान नहीं उठाना पड़ता। कस्बे के लोग नगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। जनरेटर में नहीं मिला तेल तेज बारिश के कारण पंप हाउस में पानी भर गया। पानी की निकासी के लिए पंप हाउस कर्मचारी ने काफी प्रयास किए, लेकिन पंप चलाने वाले जनरेटर में डीजल नहीं मिला। जिसके चलते पूरा पंप हाउस बंद रहा।

By

Leave a Reply