जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क का आज राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोकार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मौजूद रहे। लगभग सभी यूनिवर्सिटी में संविधान पार्क बनवाए राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा- संविधान की जानकारी सभी को होनी चाहिए इसलिए उन्होंने सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बनवाए। इससे पहले संविधान की मूल प्रति के आधार पर उन्होंने सबसे पहले राजभवन में संविधान पार्क बनवाया। जिसे देखने के लिए अच्छी संख्या में लोग आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी संविधान के बारे में जानकारी होनी चाहिए इसलिए विश्वविद्यालय में भी संविधान पार्क बनवाए गए हैं। लगभग सभी विश्वविद्यालय में संविधान पार्क बन गए हैं। लोगों को संविधान की जानकारी कम राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा- पूरे भारत में सबसे पहले पहल राजस्थान में की गई क्योंकि उन्होंने अनुभव किया कि संविधान के बारे में सभी को जागरूक किया जाना चाहिए। इसलिए सभी विश्वविद्यालय में, सार्वजनिक कार्यक्रमों में जब भी वो जाते हैं तो संविधान की मूल उद्देशिका और कर्तव्यों का पाठ करता है। जिससे लोगों को संविधान के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संविधान की बातें तो सभी करते हैं लेकिन इसके बारे में जानकारी बहुत कम होती है इसलिए वह जिन भी कार्यक्रमों में जाते हैं सब जगह पर संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्य को लोगों के साथ दोहराते हैं। संविधान की उद्देशिका में पूरे भारत की संस्कृति समय है। इसके पहले ही शब्द में पूरे भारत के लोकतंत्र को प्रकट करता है।