whatsapp image 2024 07 11 at 084527 1720669968 HHtcr2

तिजारा में गुरुवार तड़के चार बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक मकान के कमरे में रात भर गैस लीक होती रही। तड़के चार बजे व्यक्ति चाय बनाने कमरे में गया तो गैस की बदबू मिली। करीब 3 से 4 मिनट कमरे को खोल दिया। इसके बाद चाय बनाने के लिए गैस को चालू कर दिया। तभी कमरे में आग लग गई। बचाव ये रहा कि गैस सिलेंडर में आग नहीं लगी। इस हादस में व्यक्ति 40 प्रतिशत झुलस गया। उसी घर के दूसरे कमरे में 6 अन्य सदस्य थे। इसलिए बड़ा हादसा टल गया।
तिजारा निवासी ललित गुप्ता के मकान का मामला है। जो तड़के चार बजे के आसपास चाय बनाने के लिए आया। तब पता लगा कि कमरे में गैस लीक हुई है। इस कारण उसने गैस चलाकर चाय बनाने की बजाय स्टॉव चालू कर दिया। जेसे ही स्टॉव चलाया आग पूरे कमरे की गैस में लग गई। वह तुरंत बाहर दौड़ा। तब तक 40 पर्सेंट झुलस गया। बचाव ये रहा कि लीकेज गैस जलने के बाद सिलेंडर में आग नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो जाता। ललित गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका पहले तिजारा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से अलर रैफर कर दिया। ललित की किराने की दुकान है। यह जानकारी घायल के भतीजे अतीश गुप्ता ने दी।

By

Leave a Reply