whatsapp image 2024 07 11 at 084844 fotor 20240711 1720668437 L66RiC

जैसलमेर के रोडवेज डिपो में 10 नई अनुबंधित बसों का संचालन किया जाएगा। अनुबंध पूरा होने के बाद जैसलमेर के लिए पुरानी बसों को बदलकर नई बसों के रूप में तब्दील किया जाना है। इसके तहत 5 बसें करीब 1 महिना पहले जैसलमेर पहुंची थी और 5 नई बसें अब जैसलमेर पहुँच चुकी है। अब रोडवेज परिवार में 10 नई बसों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक दीपक वर्मा ने बताया कि 27 गाड़ियों का संचालन अलग-अलग रूट पर हो रहा था। 10 पुरानी गाड़ियों का 6 साल का अनुबंध अप्रैल और मई के महीने में पूरा होने पर 10 बसें वापस चली गई। तब 17 ही बसें चल रही थी। अब 10 बसों को बदलकर नई बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 1 महीने के अंतराल में आई 10 नई बसें जैसलमेर डिपो में पुरानी बसों के चले जाने के बाद बसों की संख्या कम हो गई थी। मगर अब एक महीने के ही अंतराल में 10 नई बसों के आ जाने से नए रूट और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बहुत सुविधा मिलेगी। रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक दीपक वर्मा ने बताया कि 10 में से 5 नई बसें 1 महीना पहले और 5 अब जैसलमेर पहुंचने से डिपो में काफी खुशी है। पहले आई 5 बसों को रूट पर भेज दिया गया था, अब 5 और आई नई बसों को भी जल्द ही रूट पर रवाना किया जाएगा। अब 17 की बजाय दुबारा से 27 बसों का संचालन हो जाने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को नई बसों में रूट का फायदा मिलेगा। नई बसों से यात्रियों को मिलेगी अच्छी सुविधा हालांकि नई बसों के आने के बाद भी डिपो में 27 बसें ही संचालित होगी। लेकिन नई बसों के आने के बाद इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। पुरानी बसों की तुलना में नई बसों में यात्री आरामदायक सफर कर सकेंगे। लंबे रूट के यात्रियों को नई बसों में सफर करना और भी आसान हो जाएगा। 50 सीटर है सभी गाड़ियां
सभी बसें 50 सीटर हैं और नई है। इन गाड़ियों पर करीब 35 से 40 लाख का खर्च आएगा। पुरानी 10 बसों एक जाने से कई रूट प्रभावित हो गए थे। जिनमें अहमदाबाद, जयपुर, अजमेर, आबु रोड, जोधपुर, बाड़मेर व तनोट शामिल है। अब इन रूट पर ज्यादा बसों के चलने से यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।

By

Leave a Reply