शुक्रवार को जिले में पूरे दिन उमस रहने के बाद देर रात मौसम का मिजाज बदला। देर रात जिले के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सीकर के लोसल और दांतारामगढ़ क्षेत्र में हुई है। यहां 40 एमएम से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। वही मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आज भी आंधी और बारिश चलने की संभावना है। देर रात हुई बारिश के बाद आज तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। आज सुबह सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 23.5 और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के 20 जिलों में आज भी आंधी और बारिश होने की संभावना है। सीकर में भी इसका असर देखा जा सकता है। वही 14 और 15 जुलाई को बारिश की गतिविधियां कम होगी। 16 जुलाई से एक बार फिर प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा और ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड बारिश