भास्कर संवाददाता | बाड़मेर जिला प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को अपने एक दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान 75 वें वन महोत्सव में शामिल होंगे। उप वन संरक्षक सविता दहिया ने बताया कि वन महोत्सव का आयोजन सुबह 7.30 बजे राय कॉलोनी स्थित लीला धोरा वनखंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन महोत्सव में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान 2024 के तहत एक पेड़ मां के नाम थीम के अन्तर्गत 1100 पौधे लगाकर वृक्षारोपण का सन्देश दिया जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ जिलेभर में विभिन्न गांवों और कस्बों में भी 1 लाख पौधे लगाएं जाएंगे। इस प्रकार पूरे जिले में एक साथ एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।