बारां शहर में गर्मी और उमस का सितम जारी है। गुरुवार को दिनभर उमस और गर्मी के बाद शाम को बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम को करीब पौन घंटे तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब तेज धूप के कारण वापस गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। शहर में गुरुवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी थी। धूप छांव का दौर चलता रहा। इसके चलते लोग दिनभर धूप और उमस से बेहाल रहे। दोपहर 12 बजे तापमान 31 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 2 बजे के समय तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया। शाम को अचानक मौसम पलटा और बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद लोगों को भी गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर के समय लोगों ने गर्मी से बचने के लिए पंखों और कूलर का सहारा लिया, लेकिन फिर भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

By

Leave a Reply

You missed