whatsapp image 2024 07 10 at 42449 pm 1720626965 6nfKEd

राजस्थान की भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया। जिसमें शाहपुरा नगरपालिका का दर्जा बढ़ाकर नगरपरिषद में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई है। नगरपरिषद का दर्जा मिलने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर व पटाखे छुड़ाकर खुशी जताई। शाहपुरा नगरपालिका के नगरपरिषद बनने के बाद बजट ज्यादा मिलने से शहरी क्षेत्र का समुचित विकास हो सकेगा और कई सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। पालिका को नगरपरिषद में क्रमोन्नत किए जाने पर भाजपा नेता उपेन यादव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री ताराचंद चौधरी, कैलाश रोलानिया, चंद्रशेखर व्यास, दर्शन यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा नेता उपेन यादव का साफा बांधकर स्वागत किया। इसी प्रकार पालिका चेयरमैन बंशीधर सैनी के नेतृत्व में भी पालिका के बाहर पटाखे फोड़कर लड्डू बांटे। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने शाहपुरा नगरपालिका को 2023 के बजट में 45 साल बाद डी ग्रेड से सी ग्रेड में क्रमोन्नत किया था। इसके बाद पालिका में बजट भी डेढ़ गुणा ज्यादा मिला और 25 से बढ़कर वार्डों की संख्या भी 35 हो गई। राज्य की भजनलाल सरकार ने अपने पूर्ण बजट में पालिका को नगरपरिषद में क्रमोन्नत कर दिया गया। नगरपरिषद बनने के बाद क्षेत्र भी बढ़ जाएगा। इसके दायरे में आसपास की कई ग्राम पंचायतों में भी शामिल हो जाएंगी। आसपास के गांवों में नगरपरिषद में शामिल किया जाएगा। कई गुणा ज्यादा बजट मिलने से साथ ही कई गुणा बजट मिलने से शहर का समुचित विकास हो सकेगा। बजट में दीया कुमारी बोलीं-हमारे दस संकल्प हैं
1. प्रदेश को 350 बिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना
2. पानी, बिजली, सड़का का विकास
3. सुनियोजित शहरी विकास
4. किसानों का सशक्तिकरण
5. औद्योगिक विकास
6. विरासत भी, विकास भी की सोच के साथ धरोहर संरक्षण
7. पर्यावरण संरक्षण
8. सबके लिए स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास
9. वंचित परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा
10. गुड गवर्नेंस, परफाॅर्म, रीफॉर्म और ट्रांसफॉर्म

Leave a Reply

You missed