whatsapp image 2024 07 12 at 95656 pm 1720933330 CGG4p1

चित्रकूट में शुक्रवार को हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष शिव सिंह और श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के बीच फायरिंग व मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया हैं। शिव सिंह शेखावत और महिपाल सिंह मकराना ने देर रात वीडियो बनाकर कहा कि दोनों के बीच जो हुआ वह गलतफहमी और मनमुटाव के कारण हुआ। समाज के बड़े लोगों के बीच में हस्तक्षेप कर दोनों को समझा दिया हैं। दोनों के बीच अब कोई विवाद नहीं हैं। वहीं शिव सिंह शेखावत ने महिपाल सिंह से घटना को लेकर मांफी भी मांग हैं। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय में देर रात को हुई मारपीट,फायरिंग की घटना में पुलिस ने कल 8 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। डीसीपी (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने दिग्गज सिंह, शिव सिंह, महादेव सिंह, रामसिंह शेखावत, युवराज सिंह राठौड़, सुरजीत सिंह को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। है। इनमें छह आरोपी शिव सिंह के पक्ष से और दो आरोपी महिपाल मकराना के पक्ष के है। उधर, शिव सिंह के गनमैन ने महिपाल सिंह मकराना के सिर पर बट मार दी थी। उनका एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। चित्रकूट थाने में दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। चित्रकूट निवासी शिव सिंह ने रिपोर्ट दी। वहीं, दूसरे पक्ष से महिपाल मकराना की तरफ से चोरू-फागी निवासी भूपेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।

By

Leave a Reply