बनेठा उपतहसील मुख्यालय पर सैन समाज सखवाया परिवार के तत्वावधान में रविवार को कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय असवाल महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुआ। कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर कलश लिए हुई थीं। सोमवार दोपहर शुभ मुहूर्त में पीपल सालिगराम महाराज का पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रविवार सुबह नौ बजे सैन समाज के मंदिर से गाजे बाजे के साथ बोलियां लगाकर कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा श्री कल्याण महाराज के मंदिर में डीजे के साथ रवाना हुई। यह कलशयात्रा आजाद चौक, बड़ा बाजार, राउमावि के पीछे से गुजरती हुई बस स्टैंड पहुंची। वहां से बड़ा बास गोपाल जी महाराज के मंदिर से होती हुई सैन समाज की बगीची पहुंची। इसके बाद मूर्ति संस्कार, धन्याधिवास, फलाधिवास, जलाधिवास, घृताधिवास एवं पडिताचार्य कैलाश चंद्र शर्मा पीपलू एवं गोपाल लाल शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंडों में आहुतियां दी गई। रविवार रात को बगीची में स्थानीय कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण किया जाएगा। सोमवार को सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं यजमानों द्वारा हवन कुंडों में आहुतियां दी जाएंगी। दोपहर सवा बारह बजे आसपाल महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम चार बजे मूर्ति की महा आरती उतार कर महा प्रसादी एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सखवाया परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सोमवार दोपहर में पीपल संग सालिगराम महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण संस्कार आयोजित किया जाएगा। महिला संगीत के साथ चाक बासन भी लाये सखवाया परिवार द्वारा आयोजित पीपल विवाह कार्यक्रम के दौरान जहा वर पक्ष बने श्री कल्याण महाराज के मंदिर में महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देर रात तक भजनों पर महिलाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया वहीं रविवार को वधू पक्ष द्वारा डीजे के साथ चाक बासन लाये गये। सोमवार दोपहर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीपल संग सालिगराम महाराज का पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इनपुट: संजय सेन, बनेठा।