पाली | श्रीदादू दयाल आश्रम मणिनगर में सात दिवसीय सत्संग और गुरु पूर्णिमा महोत्सव सोमवार से 21 जुलाई तक रखा गया है। संत परमानंद ने बताया कि श्रीदादू दयाल के सत्संग का समय 12 से 3 बजे रखा गया है। वाणी महाराज का पूजन और मां आरती सुबह 8 बजे रखा गया है। गुरुदेव जन्मोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को मनाया जाएगा।