भास्कर न्यूज | कंवलियास शुक्रवार को सरेरी में राजस्थान प्रवर्तनी साध्वी शिरोमणि भारत कोकिला यशकुंवर महाराज की सुशिष्या प्रवचन चन्द्रिका श्रमण संघीय उप प्रवर्तनी मैना कंवर मसा, कांता मसा, प्रियदर्शना मसा, कमल प्रभा मसा, नव दीक्षित मुदिता मसा आदि ठाना का पिंक सिटी स्टोन से सदर बाजार होते हुए जैन स्थानक में मंगल प्रवेश हुआ श्रावक और श्राविकाओं ने जयकारों के साथ प्रवेश करवाया। मुख्य अध्यक्ष हिम्मत सिंह गांग, मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह बाबेल भीलवाड़ा, उपाध्यक्ष भंवरलाल कोठारी विजयनगर थे। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सुराणा जोगणिया माता अध्यक्ष, कमलेश बाफना अध्यक्ष बीगोद, धूल सिंह पगारिया जोजवा, पारसमल पीपाड़ा आमेट, प्रकाश नागौरी सिंगोली, पवन मेहता सिंगोली, स्नेह लता धारीवाल स्वाध्याय संघ अध्यक्ष, इंदिरा बाफना मंत्री के सानिध्य में समारोह हुआ। इस दौरान विभिन्न संघों से आए लोगों ने विचार व्यक्त किए। मैनाकंवर मसा ने चातुर्मास को तप आराधना से ऐतिहासिक बनाने और अधिक से अधिक धर्म आराधना करने की बात कही। इस दौरान बेगूं, पहुंना, अंटाली, भीलवाड़ा, कनेरा, बड़ा महुवा, कदवासा, नंदराय, जोजवा, लाडपुरा, विजयनगर, गुलाबपुरा, बीगोद, सिंगोली, चित्तौड़गढ़ क्षेत्र के समाजजन उपस्थित थे। सरेरी संघ के मंत्री लालचंद खटोड और चातुर्मास व्यवस्था समिति के देवकरण कोठारी, राजेंद्र खटोड़, भंवर लाल बिरावत, नरेंद्र पानगडिया, विनोद खटोड़, शांतिलाल कांठेड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में भव्या सुराणा ने प्रस्तुति दी। विदित हो कि सरेरी कमल प्रभा मसा की जन्म स्थली भी है।