cvr 1720710497 sXyBaO

मेवाड़ के कृष्णधाम सांवलिया जी के भंडार से निकली दान राशि की गुरुवार को पूरे पांच राउंड में गिनती पूरी हो गई। जून महीने में भंडार और ऑनलाइन माध्यम से कुल 19 करोड़ 7 लाख 63 हजार 755 रुपए मिले। यह भंडार से निकली किसी भी एक महीने में सबसे ज्यादा राशि है। गुरुवार को 12 लाख 8 हजार 284 रुपए गिने गए। सोने-चांदी का तौल बुधवार को ही हो गया था। भंडार में चढ़ावे के 15 करोड़ 58 लाख 50 हजार 284 रुपए मिले। जबकि ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से लगभग 3 करोड़ 49 लाख 13 हजार 471 रुपए मिले थे। 4 जुलाई को खोला गया था भंडार
मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर ने बताया- चार जुलाई को भंडार खोला गया था। पहले दिन की गिनती के बाद तीन दिनों तक काउंटिंग नहीं हुई थी। पहली बार एक महीने में 19 करोड़ से ज्यादा की राशि प्राप्त हुई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। बुधवार को सोने-चांदी का तौल हुआ था। इसमें कुल 505.5 ग्राम सोना और 88 किलो 877 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। काउंटिंग के दौरान मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, ममतेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम जरवाल, कार्य वाहक प्रशासनिक अधिकारी सेकेंड लहरी लाल मौजूद थे। जून में मिले थे 17.12 करोड़ रुपए
मई का भंडार जब जून में खोला गया था तो उसमें से 17 करोड़ 12 लाख 74 हजार 984 रुपए की प्राप्ति हुई थी। होली से पहले डेढ़ महीने का भंडार खुला था। तब 18 करोड़ 55 लाख 86 हजार 941 रुपए मिले थे। यह भी पढ़ें… सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 18.95 करोड़ रुपए: चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी, 88KG चांदी भी मिली मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकली राशि की चौथे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से मिली राशि की भी गिनती की गई। दोनों को मिलाकर अभी तक कुल 18 करोड़ 95 लाख 55 हजार 471 रुपयों की काउंटिंग हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

By

Leave a Reply