इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने गुरुवार को सीए फाइनल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी कर दिया। सीए फाइनल के दोनों ग्रुप एक साथ 35,819 में से 7,122 स्टूडेंट्स ने पास किए। दोनों ग्रुप का कुल परिणाम 19.88% रहा। नई दिल्ली के शिवम मिश्रा 83.33% अंक हासिल कर टॉपर बने। दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा 80% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सीए फाइनल के पहले ग्रुप में 74,887 में से 20,479 छात्र पास हुए। परिणाम 27.35% रहा। दूसरे ग्रुप में 58,891 स्टूडेंट्स में से 21,408 पास हुए। परिणाम 36.35% रहा। एक्सपर्ट के मुताबिक फाइनल का रिजल्ट पहली बार इतना अच्छा रहा है। अमूमन परिणाम 12-15% से अधिक नहीं जाता। पहला, दूसरा और दोनों ग्रुप मिलाकर 20,446 छात्र सीए बने हैं। इंदौर शाखा के खाते में 300 नए सीए और दर्ज हो गए। फाइनल में ही ब्रांच के 4 स्टूडेंट टॉप-50 में हैं। नीरज गुप्ता ने एआईआर-6 हासिल की। टॉपर: फाउंडेशन में 50, इंटर में 20, अब नंबर 1 सीए फाइनल में ऑल इंडिया टॉपर शिवम मिश्रा ने फाउंडेशन में ऑल इंडिया 50वीं, इंटर में 20वीं और अब फाइनल में पहली रैंक हासिल की है। 22 साल के शिवम ने एक बार में सीए पूरा किया है। उन्होंने बताया, पांच से साढ़े पांच महीने का स्टडी ब्रेक लिया।