14kotacity pg2 0 e5e57e80 ac5c 47a8 8937 2f793f4f23ab large V9p2Ib

चट्‌टानेश्वर अभी सूखा, पिछली जुलाई में छलक रहा था कोटा | बारिश की कमी के कारण शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर रविवार को भी सन्नाटा रहा। शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर केबलनगर आलनिया के समीप चट्टानेश्वर महादेव एनीकट पर इस सीजन में चादर नहीं चली। पिछले साल जुलाई के दूसरे रविवार को एनीकट से पानी छलक रहा था तब हजारों लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। – फोटो : ललित बौरासी जुलाई 2023 में चट्‌टानेश्वर एनीकट ओवरफ्लो था। कोटा | शहर में रविवार को दिनभर बादल छितराए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। दिन का तापमान 0.6 डिग्री और रात का 2.4 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री व न्यूनतम 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को यह क्रमश: 34.1 डिग्री व 24.6 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार नया सिस्टम बन रहा है। 18 जुलाई के बाद तेज बारिश की संभावना है।

By

Leave a Reply