सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। इसके बाद से सोनाक्षी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर कुछ अनसीन मोमेंट्स शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। पहली फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने बताया कि शादी की दौड़-भाग में क्लिक हुआ ये फोटो अब उनका फोन वॉलपेपर है। सोनाक्षी ने शाहरुख खान का भेजा हुआ वॉइस नोट सुनने के दौरान क्लिक हुई फोटो भी शेयर की। इस मोमेंट को उन्होंने जहीर के लिए वेडिंग डे का हाईलाइटिंग पॉइंट बताया। सोनाक्षी ने उस मोमेंट की भी फोटो शेयर की जब वो पहली बार सिंदूर में खुद को देखकर रो पड़ी थीं। नजर डालते हैं सोनाक्षी द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरों पर… बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की है। दोनों बीते 7 सालों से रिलेशनशिप में थे। कपल ने सोनाक्षी के बांद्रा स्थित घर में शादी की है। नाराजगी की खबरों के बीच शत्रुघ्न सिन्हा शादी का हिस्सा बने थे, हालांकि सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा शादी से गैर-मौजूद रहे। इसके बाद से ही लव लगातार सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के ससुराल से अनबन का हिंट दे रहे हैं। शादी पर सवाल उठते देख सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा भड़क उठे थे। उन्होंने कहा था कि पारिवारिक मुद्दे परिवार के बीच ही रहने चाहिए। वो अपने परिवार पर हमला कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।