img20240706115026534 1720930628 0pIm8T

विदेशी नागरिक के होटल में रुकने संबंधी जानकारी सी फॉर्म में अपडेट नहीं करने को लेकर देचू थाने में एक होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विदेशी नागरिक करीब 8 साल पहले होटल में रुका था। होटल संचालक ने विदेशी नागरिक के संबंध में जानकारी अपडेट नहीं की थी। पुलिस ने बताया कि 14 दिसंबर 2016 को मनुहार रिसोर्ट खिंयासरिय में कनाडा से आया विदेशी नागरिक रुका था। जिसके होटल से प्रस्थान करने को लेकर विवरण निर्धारित फॉर्मेट में अंकित करके अपडेट नहीं किया गया था। इसके चलते डीपीएम पोर्टल पर ओवर स्टे में दर्शाया जा रहा था। इस पर पुलिस की ओर से सी फॉर्म नहीं भरने और पोर्टल अपडेट नहीं करने को लेकर होटल मालिक मोती सिंह पुत्र कल्याण सिंह राजपूत निवासी चौरडिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By

Leave a Reply