Site icon Raj Daily News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुप्त वृंदावन धाम में विशेष आयोजन:500 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास, कीर्तन और मंत्र मेडिटेशन में हुए शामिल

34cc55a9 5716 42ca ac3c 87c96a2c72d2 1750519305982 CyckoI

गुप्त वृंदावन धाम, मथुरा गार्डन, जगतपुरा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति राजस्थान, मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान और गुप्त वृंदावन धाम के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अक्षय पात्र फाउंडेशन के कर्मचारी भी इस आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे कीर्तन योग से हुई। इसके बाद 6:00 बजे से योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन और प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्र मेडिटेशन का विशेष सत्र रखा गया। भगवद गीता में वर्णित योगेश्वर श्रीकृष्ण के भक्ति योग की विधियों को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया। भक्ति वेदांत बुक ट्रस्ट द्वारा योग साहित्य प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही मंत्र कार्ड का वितरण किया गया और निशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में डॉ. निर्मल जैन (सदस्य, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद), डॉ. सरिता गुर्जर (राज्य प्रभारी, पतंजलि योग समिति), दीपिका जैन (अतुल्य योगा कोटा), विक्रम कांवत (जयपुर प्रभारी, पतंजलि योग), कौशल सत्यार्थी (प्रबंध निदेशक, मानव सेवा ट्रस्ट) और प्रियकांत गौतम (योग प्रशिक्षक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गुप्त वृंदावन धाम के मीडिया प्रवक्ता सिद्ध स्वरूप दास ने कहा कि यह आयोजन योग और भक्ति के समन्वय का उदाहरण है। यह शिविर युवाओं को भगवद गीता में वर्णित श्रीकृष्ण की योग शिक्षाओं से जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम में गुप्त वृंदावन धाम ने कीर्तन और मंत्र मेडिटेशन की व्यवस्था की। मानव सेवा ट्रस्ट ने प्रसाद और जलपान का प्रबंध किया।

Exit mobile version