Site icon Raj Daily News

अंबुजा सीमेंट को पहली तिमाही में ₹571 करोड़ का मुनाफा:पिछले साल के मुकाबले 11.5% कम हुआ, रेवेन्यू 4.52% गिरकर ₹4,516 करोड़

cement bricks 1 1722414765 zFqO6l

अंबुजा सीमेंट को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 571 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 11.5% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 645 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो अप्रैल-जून तिमाही में यह 4,516 करोड़ रुपए रही। सालाना आधार पर इसमें 4.52% की कमी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने 4,730 करोड़ की कमाई की थी। FY25 की पहली तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 11.5% गिरा सालाना आधार पर नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…नोट: नतीजे स्टैंडअलोन है। अप्रैल-जून तिमाही में अंबुजा सीमेंट का रेवेन्यू 5.52% कम हुआ तिमाही आधार पर नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में…नोट: नतीजे स्टैंडअलोन है। स्टैंडअलोन का मतलब- एक यूनिट का प्रदर्शन
स्टैंडअलोन फाइनेंशियल स्टेटमेंट (रिजल्ट) किसी इंडिविजु्अल कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, स्थिति और कैश फ्लो को बाताता है। इसमें उसके सहायक कंपनियों के नतीजे शामिल नहीं होते हैं। कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। नतीजों के बाद अंबुजा सीमेंट के शेयर में तेजी
नतीजों के बाद अंबुजा सीमेंट का शेयर आज (बुधवार, 31 जुलाई) 0.87% ऊपर चढ़कर 680.35 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का शेयर ने पिछले 5 दिन में 0.13% और एक महीने में 2.30% गिरा है। जबकि, पिछले 6 महीने में 21.20% और एक साल में 46.67% का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी 2024 से अब तक 27.10% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट-कैप 1.67 लाख करोड़ रुपए है। जून 2022 में अडाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को खरीदा
अडाणी ग्रुप ने जून 2022 में 10.5 बिलियन डॉलर में अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को खरीदा था। हाल ही में गौतम अडाणी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट में ₹8,339 करोड़ निवेश किया है, जिससे सीमेंट बनाने वाली कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 70.3% हो गई है। अंबुजा सीमेंट ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी थी। अधिग्रहण के बाद अडाणी फैमिली ने 18 अक्टूबर 2022 में वारंट के माध्यम से अंबुजा सीमेंट्स में ₹5,000 करोड़ का निवेश किया था। वहीं, 22 दिन पहले यानी 28 मार्च 2024 को अडाणी फैमिली ने ₹6,661 करोड़ निवेश किया था, तब उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 3.6% बढ़कर 66.7% हो गई थी। यह खबर भी पढ़ें… ​​​​​​​ACC का पहली तिमाही में मुनाफा 22.5% घटा: ये ₹361 करोड़ रहा, कंपनी की आय भी करीब 1% गिरकर ₹5,154 करोड़ रही अडाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 22.5% गिरकर ₹361 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹466 करोड़ रहा था। ACC ने आज यानी 29 जुलाई को पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। ACC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर करीब 1% की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Exit mobile version