Site icon Raj Daily News

अखिल भारतीय प्रजापति छात्र संघ की जिला और नगर कार्यकारिणी घोषित

app 1748783824683c52d0388f3 1000819584 hLs0WU

बारां| अखिल भारतीय प्रजापति छात्र संघ की जिला बैठक रविवार को मनिहारा महादेव मंदिर, कोटा रोड पर हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी और नगर कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। बैठक की अध्यक्षता कुंभकार महासंघ के माटी कला लघु उद्योग विभाग के जिलाध्यक्ष द्वारकालाल प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नई दिल्ली मुंबई और प्रजापति छात्र संघ के संस्थापक दुर्गाप्रसाद प्रजापति, विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश प्रजापति, अध्यक्ष चौरासी पंचायत, रामस्वरूप सलवाडिया, पूर्व अध्यक्ष प्रजापति विकास समिति, दिनेश बहनिया, युवा मुख्य महासचिव अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ, दीपेश प्रजापति, महामंत्री प्रजापति कर्मचारी संघ और योगेश प्रजापति, संचालक शहीद रामचन्द विद्यार्थी फाउंडेशन मौजूद रहे। घोषित जिला कार्यकारिणी में मनीष प्रजापति को जिलाध्यक्ष, भगवान प्रजापति को जिला संयोजक, दिव्यानंद प्रजापति मिर्जापुर, टीकम चंद प्रजापति गोविंदपुरा, मनीष प्रजापति कलमंडा, सतीश प्रजापति तेल फैक्ट्री को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। रामेश्वर प्रजापति को कोषाध्यक्ष, हेमंत प्रजापति और राकेश प्रजापति को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नगर कार्यकारिणी में प्रवीण प्रजापति को नगर अध्यक्ष, शुभम प्रजापति को नगर संयोजक, शिवम प्रजापति और सुनील प्रजापति को नगर उपाध्यक्ष, विष्णु प्रजापति और पुष्पेन्द्र प्रजापति को नगर कोषाध्यक्ष, कमल प्रजापति, प्रिंस प्रजापति और योगेश प्रजापति को नगर संगठन मंत्री बनाया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कक्षा 10वीं, 12वीं और कॉलेजों में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले, खेल, मनोरंजन और सरकारी नौकरी में चयनित समाज के प्रतिभावान युवाओं का 2025 में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version